अध्‍यक्ष का वक्‍तव्‍य मुद्रण

एनटीपीसी : लाखों मुस्कुराहटों की शक्तिदायिनी

आपकी कंपनी विद्युत का उत्पादन करती है, जो घरों को प्रकाशित करती है, गाँवों को दीप्तिमान करती है, खेतों की सिंचाई करती है और उद्योगों को शक्ति प्रदान करती है। अखिल-भारतीय उपस्थिति और परिदृश्य के साथ आपकी कंपनी कुल 30,644 मेगावाट की क्षमता सहित अपने विशाल और सक्षम विद्युत उत्पादक स्टेशनों के समूह के माध्यम से विद्युत की आपूर्ति कर रही है। इसके विभिन्न आकार, विंटेज तथा प्रौद्योगिकियों की 112 यूनिटों वाले 22 स्टेशन हैं परन्तु सभी की एक साझा विशेषता, उच्च क्षमता स्तरों पर विद्युत उत्पादन करने की है। आपकी कंपनी के स्टेशन और परियोजनाएँ 16 राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रा दिल्ली में स्थित हैं। यह 24 राज्यों और 5 संघ राज्य क्षेत्रााsं को विद्युत की आपूर्ति करती है। असम में बोंगाईगांव ताप विद्युत परियोजना पूरी होने के बाद यह भारत में सभी 28 राज्यों को विद्युत की आपूर्ति करेगी। आपकी कंपनी का उल्लेख ''शानदार राष्ट्रीय उद्यम`` और ''हमारे काल की महान सफलता कथा`` के रूप में किया गया है। यह एक बहुमूल्य राष्ट्रीय परिसंपत्ति और लाभदायी व्यावसायिक उद्यम है।

आपकी कंपनी विद्युत क्षेत्रा के विकास को गति प्रदान करती है, प्रचालनात्मक उत्कृष्टता के बेंचमार्क सृजित करती है और सतत ऊर्जा विकास को बढ़ावा देती है। यह अभिनव तथा पर्यावरण के अनुकूल प्रौद्योगिकी से बहु-ऊर्जा यि्sण्श्रं का एकीकरण करते हुए प्रतिस्पर्धी मूल्य पर विश्वसनीय विद्युत, संबद्ध उत्पाद और सेवाएँ विकसित और प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आपकी कंपनी की 5 सहायक कंपनियां और 15 संयुक्त उपक्रम हैं, जो प्रभावी विकास कार्यनीति के रूप में पावर वैल्यू चेन के साथ संबद्ध विविधीकरण और एकीकरण पर लक्षित इसके व्यवसाय मॉडल को सुदृढ़ करते हैं।

आपकी कंपनी के स्टॉक, बाजार की हाल की मंदी और उथल-पुथल के दौर में भी सुदृढ़ बने रहे, यह इस बात का द्योतक है कि आपकी कंपनी के पास खराब और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपने विकास क्रम को बनाए रखने की शक्ति है।

एक (1) खरब से अधिक का विशाल परिसंपत्ति आधार, सुदृढ़ व्यवसाय मॉडल, विवेकसम्मत कार्यनीतियाँ, विकासोन्मुखी बाजार और इसकी नैगम सुदृढ़ता, दीर्घावधि में आपकी कंपनी की स्थिर प्रगति की गारंटी देते हैं।

''विश्व-स्तरीय एकीकृत विद्युत संगठन होना, वैश्विक उपस्थिति बढ़ाते हुए, भारत के विकास को शक्ति देना`` की अपनी दृष्टि को हासिल करने की प्रक्रिया में आपकी कंपनी वर्ष 2017 तक एक 75,000 मेगावाट की क्षमता, लगभग 47 एमटीपीए के कोयला उत्पादन, 25 बिलियन यूनिट विद्युत व्यापार की मात्राा तथा लगभग 35,000 कर्मचारियों के साथ एक विशाल एकीकृत ऊर्जा निगम बनने की दिशा में दृढ़ता के साथ अग्रसर है।

इस अवसर पर मैं आप सबको यह बताना चाहूँगा कि हमारी मूलभूत प्राथमिकताएं क्या हैं, हम क्या कर रहे हैं, और भविष्य में क्या करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

हम अपने सभी हितधारकों के लिए स्थायी तौर पर अधिकतम मूल्य सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।