भारत की सबसे बड़ी विद्युत कंपनी, एनटीपीसी की स्थापना 1975 में भारत में विद्युत उत्पादन में तेजी लाने के लिए की गई थी। आज यह एक ‘एकीकृत विद्युत कंपनी’, के रूप में विद्युत उत्पादन व्यापार की समग्र मूल्य श्रृंखला में उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ उभरी है। फोर्ब्स की वर्ष 2009 के लिए विश्व की 2000 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची, में एनटीपीसी को 317वां स्थान प्राप्त है। वर्तमान 32,194 मेगावॉट उत्पादन क्षमता के साथ एनटीपीसी ने वर्ष 2017 तक 75,000 मेगावॉट कंपनी बनने की योजना बनाई है।
उत्तर प्रदेश के सिंगरौली में प्रथम पिट हैड सुपर थर्मल पावर परियोजना के निर्माण के साथ एनटीपीसी एक लंबी दूरी तय करके विद्युत क्षेत्र में अग्रणी उद्यम है>>